अमृतसर सिटी न्यूज
धोखाधड़ी से जुड़े मामले में पूर्व इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन दिनेश बस्सी को पिछले दिन अमृतसर सिवल लाईन की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था । जिसको लेकर मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने मामले में पूछताछ और आगे की जांच के लिए अदालत से रिमांड की मांग की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद दिनेश बस्सी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। कोर्ट परिसर के बाहर बस्सी समर्थकों ने पंजाब सरकार एवं पुलिस के खिलाफ नारे बाजी की ।
पुलिस के अनुसार, मामले से जुड़े तथ्यों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से मामले से संबंधित विभिन्न पहलुओं को लेकर पूछताछ करेगी। साथ ही, मामले में सामने आए अन्य तथ्यों और संभावित रूप से जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सकती है।
फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और आने वाले दिनों में मामले में और जानकारी सामने आने की संभावना है। अदालत में अगली पेशी के दौरान जांच की प्रगति और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।


