पटियाला में रेल ट्रैक पर हुए ब्लास्ट के बाद पूरे पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। घटना के बाद राज्यभर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, जिसके चलते अमृतसर समेत सभी बड़े रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई ह
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की सख्ती से जांच की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और पुलिस टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और रेलवे ट्रैक की निगरानी भी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
फिलहाल जांच एजेंसियां ब्लास्ट के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।


