spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हल्का उत्तरी में सेवा की मिसाल: भाजपा नेता अक्षय शर्मा के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

अमृतसर 28 अपऱैल (गगनदीप) । हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा की ओर से वार्ड नंबर 62 में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य जांच व चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।अक्षय शर्मा ने कहा कि समाज सेवा और लोगों के स्वास्थ्य की चिंता उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है, इसी सोच के तहत इस हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया ताकि जरूरतमंद लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच के साथ जरूरी परामर्श और दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। इस सफल आयोजन में नेहा जी, रीता जी, संतोष जी, राजकुमार जी, कांता जी, शालू जी, सूदा जी, शाही जी, राजकुमार जी एवं सोनू जी का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने शिविर के आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। अक्षय शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि टीमवर्क और सेवा भाव से ही ऐसे सामाजिक कार्य सफल होते हैं। अक्षय शर्मा ने क्षेत्रवासियों द्वारा मिले प्यार, सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का यह समर्थन उन्हें निरंतर समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि आगे भी हल्का उत्तरी में ऐसे जनहित और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि हर वर्ग तक राहत और सुविधा पहुंचाई जा सके। शिविर में पहुंचे लोगों ने भाजपा नेता अक्षय शर्मा और उनकी टीम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं और जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत देते हैं। इलाके में इस आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह और संतोष देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles