अमृतसर, 01 जून ( गगनदीप) – मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत जिला प्रशासन अमृतसर द्वारा 3 जून 2026, दिन बुधवार को जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो (डी.बी.ई.ई.), जिला प्रशासनिक परिसर, अमृतसर में एक विशेष प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. रुपिंदर पाल सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास)-कम-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डी.बी.ई.ई. अमृतसर ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप में आई.टी.एम. स्किल अकादमी, अजाइल हर्बल्स तथा केयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों द्वारा मार्केटिंग एसोसिएट, सेल्स एवं मार्केटिंग मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर आदि पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
करियर काउंसलर श्रीमती भारती शर्मा ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप में 10वीं, 12वीं तथा स्नातक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार (लड़के एवं लड़कियां दोनों) भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों के साथ बुधवार सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, उपायुक्त कार्यालय के निकट, कचहरी चौक, अमृतसर में पहुंच सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इस कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 99157-89068 पर भी संपर्क किया जा सकता है।



