विधायक सरदार दलबीर सिंह टोंग ने दोनों पदाधिकारियों को दी बधाई और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं
बाबा बकाला साहिब/अमृतसर, 01 जून ( गगनदीप ) – ब्लॉक समिति बाबा बकाला साहिब के नवनिर्वाचित चेयरमैन श्री हरभजन सिंह सूबेदार तथा वाइस चेयरमैन श्री योगबीर सिंह योगी ने आज अपने पदों का कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर बाबा बकाला साहिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरदार दलबीर सिंह टोंग ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक सरदार दलबीर सिंह टोंग ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा ब्लॉक समितियां स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनिर्वाचित चेयरमैन और वाइस चेयरमैन लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित चेयरमैन श्री हरभजन सिंह सूबेदार एवं वाइस चेयरमैन श्री योगबीर सिंह योगी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान, पार्टी हाईकमान, विधायक सरदार दलबीर सिंह टोंग तथा ब्लॉक समिति के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ करेंगे।


