डेरे तुरंत हटाने की चेतावनी, दोबारा कब्जा करने पर होगी सख्त कार्रवाई
अमृतसर सिटी न्यूज 14 अक्टूबर: नगर निगम अमृतसर के एस्टेट विभाग ने वल्ला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में कार्रवाई करते हुए निगम की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। इस दौरान संबंधित गुज्जरों को अपने डेरे तुरंत हटाकर परिसर खाली करने की सख्त चेतावनी दी गई।नगर निगम ने स्पष्ट किया कि निर्देशों का पालन नहीं करने और कब्जे हटाए जाने के बाद दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई चीफ म्युनिसिपल कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल और अतिरिक्त कमिश्नर डॉ. जय इंदर सिंह के दिशा-निर्देशों पर की गई। अभियान सेक्रेटरी-कम-एस्टेट ऑफिसर सुशांत भाटिया तथा एस्टेट ऑफिसर धर्मिंदरजीत सिंह की देखरेख में चलाया गया।
एस्टेट विभाग ने कहा कि नगर निगम की जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त रखना प्राथमिकता है। निगम ने लोगों से अपील की कि वे सरकारी संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करें और अवैध कब्जे स्वयं हटा लें।



