spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिंदुस्तानी बस्ती में लगे कचरे के ढेर, बीमारी फैलने का बना खतरा.

 

मौके का जायजा लेने पहुंची सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा गंदगी देखकर रह गई दंग……….

 

कूड़े की लिफ्टिंग में कोताही का कंपनी से मांगा जाएगा जवाब, जल्द होगी सफाई: प्रियंका शर्मा………

 

कूड़े से बचाव के लिए लोगों ने अपनी गलियों के बाहर लगा दिए धार्मिक झंडे: प्रियंका शर्मा

 

5 मई (अमृतसर): हिंदुस्तानी बस्ती में लगे गंदगी ढेरों के चलते लोग नरक जैसा जीवन व्यतीत करने के लिए मजबूर हैं। क्योंकि क्षेत्र में नगर निगम द्वारा जिस कंपनी को घरों से कूड़ा लिफ्टिंग का टेंडर दिया गया है, उसके कर्मचारी हिंदुस्तानी बस्ती में कचरे की लिफ्टिंग के लिए नहीं पहुंचते। क्षेत्र में लगे गंदगी के ढेर बीमारियों को दावत दे रहे हैं जिसके चलते स्थानीय लोग परेशान हैं।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर निगम हर घर से पुणे की लिफ्टिंग का दावा किया जा रहा है लेकिन हकीकत यह है कि उनके क्षेत्र में लिफ्टिंग नहीं हो रही। जिसके चलते हिंदुस्तानी बस्ती में कई जगहों पर लगे गंदगी के ढेर लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं।

उन्होंने बताया कि गंदगी से उठने वाले बदबू के चलते निवासियों का रहना मुश्किल हो रहा है वही बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है।

आम आदमी पार्टी से शहर की सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा ने मंगलवार शाम स्थानीय लोगों से बैठक के बाद मौके का जायजा लिया तो क्षेत्र में फैली हुई गंदगी देखकर वह दंग रह गई। क्योंकि विभिन्न जगहों के अलावा सरकारी एलीमेंट्री स्कूल के समीप खाली प्लॉट कचरे से भरे हुए थे। लोगों ने उन्हें बताया कि कचरे की समस्या का समाधान न होने के चलते स्थानीय लोग परेशान हैं। जिसके चलते उन्होंने सीनियर डिप्टी मेयर से संपर्क किया है ताकि इस मुश्किल का समाधान हो सके।

स्थानीय निवासियों ने कहा कि प्रियंका शर्मा द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में दरपेश आने वाले समस्याओं का हल करवाया गया है, जिसके चलते उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनके क्षेत्र हिंदुस्तानी बस्ती से कचरे की लिफ्टिंग होने के साथ सफाई व्यवस्था बहाल होगी।

क्षेत्र में गंदगी का आलम देखने के बाद सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र में निगम द्वारा तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से इसका जवाब मांगा जाएगा। कूड़े की लिफ्टिंग में हुई इस कोताही के लिए जिम्मेवार अधिकारियों और कर्मचारी पर कार्रवाई के लिए वह प्रशासन से मांग करेंगे।

उन्होंने बताया कि कचरे की लिफ्टिंग के लिए नगर निगम द्वारा रखी गई कंपनी कई स्थानों पर कूड़ा लिफ्टिंग में फेल साबित हो रही है। कंपनी द्वारा शहर के घरों से कूड़ा उठाने का दावा किया जा रहा है लेकिन इसकी जमीनी हकीकत एक-एक कर सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी के अधिकारियों द्वारा कहा जा रहा है कि स्कैनर कोड लगाकर लोगों के घरों से कूड़ा उठाया जा रहा है लेकिन कंपनी के बैक एंड पर जाकर देखा जाएगा की कितनी शिकायतें मिली थी और कंपनी द्वारा उसका क्या समाधान किया गया है। उन्होंने बताया कि कूड़े की लिफ्टिंग में कंपनी के कर्मचारी अनदेखी कर रहे हैं जिस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तानी बस्ती के लोग कचरे के कारण गंदगी में अपना जीवन व्यतीत करने के लिए मजबूर हैं। इसलिए इससे संबंधित अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

हिंदुस्तानी बस्ती में लगे कचरे के ढ़ेरो को जल्द उठाया जाएगा। साथ ही प्रतिदिन घरों से लिफ्टिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि लटकती हुई बिजली की तारों की समस्या का भी समाधान जल्द करवाया जाएगा ताकि किसी प्रकार का हादसा ना हो सके।

 

बॉक्स………

पाश क्षेत्र में भी कूड़ा बना परेशानी: प्रियंका शर्मा……..

सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा ने हिंदुस्तानी बस्ती का दौरा करने के बाद पाश क्षेत्र कश्मीर एवेन्यू पहुंची। उन्होंने कहा कि इस जगह पर भी लोग कचरे के कारण दो परेशानियों से जूझ रहे हैं। एक तो कचरे के चलते क्षेत्र में गंदगी का आलम है वहीं दूसरी ओर 5 दिन से पेयजल के लिए तरस रहे हैं। क्योंकि त्रिकोणी पार्क में गंदगी के ढेर लगे हैं निगम द्वारा किसी पार्क में पेयजल पूर्ति के लिए ट्यूबवेल लगाया गया है जो बीते दिनों से खराब है। ट्यूबल की रिपेयर करने के निगम द्वारा कंपनी को कूड़ा उठाने के लिए कहा गया है लेकिन कंपनी द्वारा इसका कोई असर नजर नहीं आया। क्योंकि पार्क में कचरे के ढेर हैं इसलिए मोटर की मरम्मत का कार्य नहीं हो पा रहा। कई बार कहने के बावजूद भी यहां से कूड़े की लिफ्टिंग न होने के चलते लोग परेशान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles